Homeखेल ,
इशांत शर्मा को चिकनगुनिया, भारत-न्यूजीलैंड के पहले ऐतिहासिक टेस्ट मैच से हुए बाहर

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज इशांत शर्मा बीमार होने के कारण भारत के 500वें टेस्ट से बाहर हो गए हैं। 27 साल के इशांत चिकनगुनिया से ग्रस्त हैं। बता दें कि देश की राजधानी इस समय चिकनगुनिया का कहर फैला हुआ है। ये इंडियन फास्ट बॉलर दिल्ली का ही रहने वाला है।
भुवनेश्वर-शमी संभालेंगे जिम्मेदारी
ये फास्ट बॉलर कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में 22 सितंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाले तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के ओपनिंग मैच में नहीं खेलेगा।खबरों की मानें तो इशांत शर्मा के विकल्प की अभी किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी मेजबान टीम की ओर से नई बॉल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
कौन हो सकता है विकल्प?
इशांत की जगह कौन हो सकता है शामिल? मैच में भुवी और शमी पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। एक और विकल्प यह है कि विराट कोहली फास्ट बॉलर के रूप में उमेश यादव को शामिल कर सकते हैं।

Share This News :