Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मैं तो कहता हूं खूब महंगी हो जाए… चीनी के दामों पर बोले कैलाश विजयवर्गीय, वजह भी बताई

कैलाश विजयवर्गी ने कहा है कि वे मीठा नहीं खाते और चाहते हैं कि चीनी के दाम और बढ़े।

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय चाहते हैं कि चीनी खूब महंगी हो जाए। अपने बयानों के जरिए अक्सर चर्चा में रहने वाले विजयवर्गीय ने इसके पीछे की वजह भी बताई है।

चीनी की बढ़ती कीमतों पर कैलाश विजयवर्गीय ने बुधवार को मीडिया संग बातचीत में कहा कि 'कल परसों शायद 70 रुपये थी और आज 60 रुपये हो गई है। और कम हो जाएगी। वैसे भी आज कल 90 फीसदी लोग मीठा खाना पसंद ही नहीं करते। मैं तो खाता भी नहीं हूं।'

'मैं तो कहता हूं कि खूब महंगी हो जाए'

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इसके बाद मजाकिया अंदाज में कहा ‘अच्छा है, मैं तो कहता हूं कि खूब महंगी हो जाए। बच्चों के लिए कंट्रोल (राशन की दुकान) पर सस्ती मिल जाए। बाकी 40 के ऊपर चीनी खाना डॉक्टर अच्छा नहीं मानते बल्कि आयुर्वेद में बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता। एकबार को गुड़ खा लो मगर चीनी नहीं।’

रक्षाबंधन मनाने पहुंचे थे

दरअसल विजयवर्गीय बुजुर्गों, दिव्यांग बच्चों और आश्रम की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन मनाने पहुंचे थे। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बयान दिया। अपने इस पूरे बयान के दौरान विजयवर्गीय मजाकिया अंदाज में नजर आए।

Share This News :