Homeखास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
"नमामि देवी नर्मदे"- सेवा यात्रा में एक यात्री ऐसा भी

भोपाल :  à¤‡à¤¨à¤¸à¥‡ मिलिये, ये हैं होशंगाबाद के बाबरी घाट निवासी श्री बी.के. हिन्दुस्तानी। घर नर्मदा से सटा है। बचपन नर्मदा के सान्निध्य में गुजरा। अपनी माँ तुल्य नर्मदा के मैले होते रूप को देख आक्रोशित भी रहे पर करें क्या सोचते रहे कि अकेला चना क्या भाड़ा झोंक सकता है। फिर मौका मिल गया। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नर्मदा संरक्षण अभियान में योगदान देने साइकिल से ही निकल पड़े। पिछले 43 दिन में 273 गाँव होकर एक हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय किया। हर जगह माँ नर्मदा के संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

Share This News :