Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
सुप्रीम कोर्ट का आदेश! शहाबुद्दीन को जाना होगा तिहाड़, न दिया जाए स्पेशल ट्रीटमेंट

बिहार के बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सांसद शहाबुद्दीन को बिहार के सिवान जेल से दिल्ली की तिहाड़ जेल में शिफ्ट करने पर मुहर लगा दी।  à¤¸à¥à¤ªà¥à¤°à¥€à¤® कोर्ट ने राइट टू फेयर ट्रायल के तहत ये आदेश दिए हैं। à¤®à¥€à¤¡à¤¿à¤¯à¤¾ की खबरों के मुताबिक शहाबुद्दीन को एक हफ्ते के अंदर दिल्ली लाया जाएगा।

हालांकि, शहाबुद्दीन की ओर से कहा गया कि अगर उन्हें शिफ्ट किया जाता है तो इससे उनके मानवाधिकारों का उल्लंघन होगा। बता दें कि याचिका चंद्रशेखर और आशा रंजन की ओर से शहाबुद्दीन को दूसरे राज्य की जेल में शिफ्ट करने की याचिका दायर की गई थी।

इनके मुताबिक शहाबुद्दीन से लोगों को खतरा है इसलिए उन्हें जल्द से जल्द शिफ्ट किया जाए। दरअसल, चंद्रकेश्वर प्रसाद की तीन बेटों की हत्या हुई थी जिनका आरोप शहाबुद्दी पर लगा हुआ है। साथ ही आशा रंजन के पति राजदेव रंजन की हत्या में भी शहाबुद्दीन के शामिल होने का आरोप है। 

Share This News :