Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
शहाबुद्दीन का नीतीश से है छत्तीस का आंकड़ा, लालू से खट्टे-मीठे रिश्ते

चर्चित तेजाब कांड में सुप्रीम कोर्ट से जमानत रद्द् होने के बाद सीवान के बाहुबली और पूर्व राजद सांसद शहाबुद्दीन को आज शाम बेउर जेल से दिल्ली के तिहाड़ जेल में शिफ्ट किया जाएगा। डॉन से नेता बने शहाबुद्दीन का बिहार के सीएम नीतीश कुमार से छत्तीस का आंकड़ा रहा है वहीं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से खट्टे-मीठे रिश्ते रहे हैं। 

तेजाब कांड में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 10 सितंबर को जब शहाबुद्दीन जेल से बाहर आया था तो उसने सीधे नीतीश पर निशाना साधा था। उसने नीतीश कुमार को परिस्थितियों का सीएम बताया था, जबकि लालू को अपना नेता कहा था।     

लालू ही मेरे नेता
11 साल बाद जब जेल से वह बाहर आया था मो उसने कहा था कि लालू यादव ही हमारे नेता हैं। उसने कभी भी बैकडोर पॉलीटिक्स नहीं की है। कोई उससे क्यों डरेगा? वह कोई डरावनी चीज तो है नहीं। ये सब कहना गलत है कि लोग उउसे डरे हुए हैं। उसे आतंक का पर्याय कहना गलत है। वह 13 साल बाद अपने घर जा रहा है। पिछले 10 साल से उसने किसी से मुलाकात नहीं की और न कोई पब्लिक मीटिंग की है।

नीतीश को बताया परिस्थिति का सीएम
जेल भेजने के पीछे नीतीश सरकार के हाथ के सवाल पर शहाबुद्दीन ने कहा था कि नीतीश कुमार परिस्थितिवश सीएम बने हैं। सभी जानते हैं कि उसे फंसाया गया है।

Share This News :