Home > अपना शहर ,
सर्वजातीय नि:शुल्क सामुहिक विवाह के लिए भूमिपूजन आज

ग्वालियर। ऊँ श्री अचलेश्वर महादेव के आर्शीवाद से सर्वजातीय नि:शुल्क सामुहिक 121 कन्याओं के विवाह का आयोजन फुलैरा दौज 28 फरवरी, मंगलवार को जनकपुरी परिसर कटोराताल के सामने किया जा रहा है। सामुहिक विवाह के लिए विवाह स्थल पर भूमिपूजन 22 फरवरी को शाम 4 बजे दंदरौआ महाराज रामदास के मुख्य आतिथ्य में एवं महापौर विवेक नारायण शेजवलकर के à¤µà¤¿à¤¶à¥‡à¤· à¤†à¤¤à¤¿à¤¥à¥à¤¯ में सम्पन्न होगा। विवाह स्थल पर वर-वधु à¤•ी काउंसलिंग भी आज होगीं।
सर्वजातीय नि:शुल्क विवाह आयोजन की जानकारी देते हुए न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने बताया कि जनउत्थान न्यास गरीब परिवारों की 121 वर-वधु का विवाह बड़ी धूमधाम से करने जा रहा हैं। विवाह स्थल पर जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। डॉ. सिकरवार ने बताया कि विवाह में दिए जाने वाले भोजन पैकेट पर्ची के अलावा वर-वधु को सफारी व साड़ी का वितरण भी 22 फरवरी को भूमिपूजन के बाद काउंसलिंग के साथ किया जाएगा।
सर्वजातीय नि:शुल्क विवाह समारोह के लिए गठित महिला समिति की आज जी.वाय.एम.सी. परिसर में न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीश सिंह सिकरवार एवं श्रीमती मधु भारद्वाज की मौजूदगी में बैठक हुई। बैठक में महिला संगीत एवं मेहंदी की रस्म पूर्ण कराने के लिए महिलाओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई तथा 28 फरवरी को विवाह आयोजन के लिए भी दायित्व सौंपे गए। बैठक में रविन्द्र सिंह राजपूत, मोहन विटवेकर, विधादेवी कौरव, डॉ. शोभा सिंह सिकरवार, निधि कौरव, चन्द्रप्रकाश गुप्ता, अवधेश कौरव, अवध सिंह धाकरे, शोभलेश तिवारी, मायादेवी गुप्ता, ज्योति तोमर, अनीता जादौन आदि उपस्थित थी।  

Share This News :