Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री चार दिवसीय प्रवास पर आज ग्वालियर आयेंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 23 फरवरी को चार दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधारेंगीं। ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के पश्चात 26 फरवरी को शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से भोपाल रवाना होंगी।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 23 फरवरी को शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा भोपाल से ग्वालियर आयेंगी तथा 24 फरवरी को प्रात: 10 बजे ग्वालियर से शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेंगी। शिवपुरी में अटल आवास योजना के तहत तात्याटोपे नगर शिवपुरी में निर्माण कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती माया सिंह 25 फरवरी को ग्वालियर आकर प्रात: 9.30 बजे मोरारी बापू की कथा में शामिल होंगी। सायं 4 बजे वार्ड क्रं.-19 के रामविहार कॉलोनी में बनने वाली सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमि पूजन करेंगी। इसके पश्चात शाम 5 बजे वार्ड क्रं.-21 में पंचशीलनगर पार्क में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होंगी। श्रीमती माया सिंह 26 फरवरी को शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर से भोपाल रवाना होंगी।

Share This News :