Homeअपना मध्यप्रदेश,
मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री से मुलाकात

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात

कर भोपाल में 14 अक्टूबर को शौर्य-स्मारक का लोकार्पण करने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने भोपाल में इसी

दिन आयोजित पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में शामिल होने का भी प्रधानमंत्री से अनुरोध किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने

मुख्यमंत्री श्री चौहान का निमंत्रण स्वीकार कर दोनों कार्यक्रम के लिये 14 अक्टूबर को भोपाल आने की स्वीकृति

दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री को बताया कि शौर्य-स्मारक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। शौर्य स्मारक

के लोकार्पण समारोह के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री मनोहर पार्रिकर और तीनों सेनाओं के

प्रमुख को भी आमंत्रित किया। प्रधानमंत्री से अपनी भेंट में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मध्यप्रदेश द्वारा अगले 5 साल

में किसानों की आय को दोगुना बनाने के रोडमेप के क्रियान्वयन की तैयारियों की भी जानकारी दी। श्री चौहान ने

बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही संभाग और जिला स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित कर किसानों को उनकी आय

को दोगुना करने के उपायों और उनसे संबंधित कार्यक्रमों की जानकारी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन

किसान सम्मेलनों में शामिल होने के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह और केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री राधामोहन

सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। श्री चौहान ने बताया कि शौर्य-स्मारक उन अमर शहीद सैनिकों की स्मृति में

बनाया गया है जिन्होंने देश की सीमाओं पर रक्षा करते हुए अपने रक्त की अंतिम बूँद तक देश की खातिर अपने

प्राण न्यौछावर किये हैं। स्मारक का उद्देश्य राष्ट्र-भक्ति और लोगों को प्रेरणा देना है। स्मारक में प्रदेश के उन

सभी सैनिकों के नाम लिखे जायेंगे, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। कार्यक्रम में प्रदेश

एवं देशभर के सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों के साथ आमजन को भी आमंत्रित किया जायेगा कि वे आयें और देश की

रक्षा में शहीद हुए सैनिकों को नमन और प्रणाम करें।

Share This News :