Homeराज्यो से ,अपना मध्यप्रदेश,
कांग्रेस नेता अजय सिंह बने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक अजय सिंह राहुल को विधानसभा का नेता प्रतिपक्ष चुना गया है। सदन में विधायक गोविंद सिंह ने इसकी सूचना दी, जिस पर संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित सभी ने उन्हें बधाई दी। कुछ दिनों पहले कांग्रेस द्वारा नेता प्रतिपक्ष चुनने के लिए विधायकों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई गई थी। इसमें विधायकों की राय लेकर उन्हें दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को भेज दिया गया था। उनके निर्णय के बाद ही अजय सिंह को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। 

Share This News :