Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में मंत्री डॉ. मिश्र ने लगाए चौके-छक्के

दतिया । मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री द्वारा बड़ौनी तिराहे पर चल रहीं टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए। उन्होंने बैटिंग की और फास्ट बोलर की गेदों पर खूब चौके-छक्के लगाए। इस दौरान विभिन्न ग्रामों की टीमों के खिलाड़ी उपस्थित रहे। ग्राउंड़ में पहुंचने पर भूरे चैधरी के नेतृत्व में मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र की अगवानी की। इस अवसर पर आयोजन मंडल के कार्यककर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व खिलाड़ी उपस्थित रहे।

Share This News :