Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
क्रिकेट में ग्रामीण प्रतिभायें उभरेगी : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने बड़ौनी मंडल क्रिकेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन किया। बड़ौनी तिराहे पर 12 फरवरी से चल रहे टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट समापन अवसर पर मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, कलेक्टर मदन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना, बड़ौनी नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री सूत्रकार, डॉ. रामजी खरे, सनत पुजारी, भरत राजौरिया, पुष्पेन्द्र रावत, जीतू कमरिया, भूरे चौधरी, रम्मू दांगी, धीरू दांगी, गोविन्द ज्ञानानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सम्पूर्ण आयोजन में युवा समाजसेवी डॉ. विवेक मिश्रा एवं सुकर्ण मिश्रा का पूर्ण सहयोग रहा।
जनसम्पर्क मंत्री डाँ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें अवसर देने की इस टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के माध्यम से बड़ौनी मंड़ल के युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बडऩे और प्रतिभा दिदखाने का अवसर मिला है कलेक्टर मदन कुमारने अपने उद्बोधन में कहा कि जनसम्पर्क मंत्री द्वारा इस प्रकार के आयोजन कराये जाते रहते है। इससे युवाओं को मौका मिलता है। मध्यप्रदेष सरकार ने भी आनंद विभाग की स्थापना की है। खेल भी किसी आध्यत्मिक कार्यक्रम से कम नहीं है। उन्होंने युवाओं से खेल भावना बनाए रखने की अपील की। 
कार्यक्रम के दौरान विजेता टीम बड़ौनी के कप्तान बल्लू राजा तथा उनकी टीम द्वारा विजेता ट्राफी व 21 हजार रूपये प्राप्त किए। उपविजेता टीम को 11 हजार रूपये और कप दिया गया। जिसे राघव गुर्जर कप्तान व उनकी टीम ने प्राप्त किया।

Share This News :