Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने फाग महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया

दतिया। मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने आज स्थानीय तान्या पैलेस में फाग महोत्सव की तैयारियों से संबंधित बैठक ली। जनसम्पर्क मंत्री द्वारा बैठक में बताया गया कि 15 से 17 मार्च तक आयोजित होने वाले फाग महोत्सव में पहले दिन प्रसिद्ध फिल्मी गायक सोनू निगम अपनी प्रस्तुति देगे। दूसरे दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजित किया जायेगा तथा तीसरे दिन लोक विधाओं पर आधारित सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने समिति के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कि आप सभी लोग अपनी जिम्मेदारियां का बखूूबी निर्वहन कर कार्यक्रम को सफल बनाये। जनसम्पर्क मंत्री ने कहा कि दतिया के सांस्कृतिक विकास के लिए आवष्यक है कि दतिया की प्रतिभाओं को भी अखिल भारतीय मंच मिले। इसलिए पिछले फाग महोत्सव की तरह इस बार भी दतिया की प्रतिभाओं को अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जायेगा। कार्यक्रम की रूपरेखा आयोजन समिति के अध्यक्ष जगत शर्मा द्वारा रखी गई। 
बैठक में मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष अवधेश नायक, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुन्देला, राधाकांत अग्रवाल, डॉ. राजी खरे, मौलाना तईब खान, पंकज शुक्ला, डॉ. सलीम कुरैशी, पुष्पेन्द्र रावत, सतीश यादव, विनय यादव, विपिन गोस्वामी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति सचिव मनिन्दर सिंह ने किया एवं आभार रशीद खान ने माना।

Share This News :