Home > अपना शहर ,
वृद्वजनों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य: श्री तोमर

ज्येष्ठ-श्रेष्ठजन सम्मान समारोह

वृद्ध जन हमारी धरोहर हैं एवं उनका सम्मान करना हमारा अपना कर्तव्य होना चाहिए। यह बात भारत सरकार के ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज वार्ड 32 में आयोजित ज्येष्ठजन-श्रेष्ठजन सम्मान, वार्ड रत्न सम्मान समारोह एवं विकास की एक डगर (द्वितीय सोपान) पत्रिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने वार्ड में आयोजित ऐसे अनोखे कार्यक्रमों की सराहना करते हुए वार्ड 32 को आदर्श वार्ड का पर्याय बताया।
होटल शेल्टर में आयोजित सम्मान समारोह में वार्ड रत्न सम्मान से डाँ. पुनीत रस्तोगी (हदृय रोग विशेषज्ञ एवं प्राध्यापक जी.आर.एम.सी) एवं डाँ. पुरेंद्र भसीन (नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं संस्थापक अपोलो एस्पेट्रा) को सम्मानित किया गया। इसके साथ की वार्ड के ऐसे ग्यारह वृद्ध जनों का सम्मान भी किया गया जिन्होने अपने जीवन के 80 वर्ष पूर्ण किए एवं साथ ही समाज में विशेष रूप से योगदान दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. आर.के. उपाध्याय एवं आभार ई. आर.पी. अग्रवाल ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के सूत्रधार राजेंद्र शर्माएड. ने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की विस्तार से भूमिका रखी एवं पार्षद श्रीमती अनीता राजेंद्र शर्मा ने सभी अतिथियों के सत्कार में पुष्प गुच भेट किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से राकेश जादौन अध्यक्ष साडा एवं अभय चैधरी अध्यक्ष जीडीए, राकेश माहौर सभापति उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वार्ड के सभी नागरिकगण उपस्थित रहे।
ज्येष्ठ व श्रेष्ठजन सम्मान
वार्ड 32 में आयोजित सम्मान समारोह में ज्येष्ठ व श्रेष्ठजन सम्मान समारोह में श्री घनश्याम गौतम, श्री विजय कुमार पांडेय, श्री एसपी शर्मा, श्री लक्ष्मन दास शर्मा, श्री जीएस सक्सैना, श्री प्रकाश दीक्षित, श्री प्रेमसहाय सक्सैना, श्री बीएस शर्मा, श्री जेपी पाठक एवं श्री यदुवीर सिंह जादौन का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।

  

Share This News :