Home > अपना शहर ,
स्वच्छता व्यवस्था पूर्वानुसार रखें जारी: श्रीमती खुशबू गुप्ता

मेयर इन काउंसिल में स्वच्छता प्रभारी सदस्य श्रीमती खुशबू गुप्ता ने आज शहर की साफ सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्य समन्वयक अधिकारी, क्लस्टर अधिकारी एवं सहायक स्वच्छता अधिकारियों की बैठक ली तथा कहा कि पिछले दो तीन महीनों से शहर की साफ सफाई व्यवस्था बहुत ही अच्छी चल रही है तथा इसी प्रकार नियमित रुप से सफाई व्यवस्था को जारी रखें जिससे ग्वालियर स्वच्छ सिटी के रुप में स्थापित हो सके। बैठक में उपायुक्त श्री के के गौर, उपायुक्त श्री एपीएस भदौरिया, मुख्य समन्वयक अधिकारी श्री प्रदीप चतुर्वेदी, श्री प्रेम पचैरी, श्री आरएलएस मौर्य, कार्यशाला प्रभारी श्री प्रदीप वर्मा, क्लस्टर अधिकारी श्री सतेन्द्र ंिसह यादव, सहायक स्वच्छता अधिकारी श्री दिग्विजय ंिसह जादौन, श्री भीष्म पमनानी, श्री विजय श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बाल भवन में आयोजित बैठक में स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा की तथा सफाई कर्मचारियों एवं अन्य संसाधनों से संबंधित जानकारी संबंधित अधिकारी से प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में पीएचई प्रोजेक्ट के कर्मचारियों के बारे में जानकारी प्राप्त की तो अधिकारियों ने बताया कि 63 कर्मचारी ज्वाइन हो चुके हैं तथा वह अपने-अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं इसके साथ ही वह नगर निगम के कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित कर रहे हैं। स्वच्छता प्रभारी श्रीमती गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक 10 दिन में विधानसभावार क्षेत्राधिकारी, डब्ल्यूएचओ एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था की समीक्षा की जावेगी।

यह दिए निर्देश

  • जेटिंग मशीन से प्रतिदिन चैराहे धुल रहे हैं क्या यदि नहीं धुल रहे हैं तो प्रतिदिन धुलाई होनी चाहिए।
  • शहर के सभी वार्डों के व्यावसायिक क्षेत्रों व बजारों में प्रतिदिन रात्रीकालीन सफाई आवश्यक रुप से होनी चाहिए।
  • वर्तमान में मौसम बदलने के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ गया है इसलिए प्रत्येक क्षेत्र में सप्ताह में दो बार फोगिंग व कीटनाशक दवाओं का छिडकाव करना प्रारंभ करें
  • बेहतर सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए यदि सफाई कर्मचारियों या संसाधनों से संबंधित कोई समस्या हो तो संबंधित एएचओ अपने क्लस्टर अधिकारी को लिखित में शिकायत करें।
  • प्रत्येक उपनगरीय कार्यशाला पर भी बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थति ली जावे।
  • शहर में नगर निगम द्वारा संचालित किए जाने वाले आयुर्वेदिक औषधालयों की स्थिति का निरीक्षण करें तथा उन्हें व्यवस्थित करने की कार्यवाही करें।
  • डोर टू डोर कचरा संग्रहण के बाद प्रतिदिन कचरा संग्रहण वाहन कार्य पूर्ण होने के बाद एक चक्कर और लगाएं, जिससे यदि सुबह वाहन निकलने के बाद भी कोई कचरा डालता है तो वह कचरा भी उसी दिन उठाया जाए।

विश्व महिला दिवस पर नगर निगम आज करेगा 66 महिला सफाई संरक्षकों का सम्मान
स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने बताया कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा विश्व महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को नगर निगम के सभी 66 वार्डों की एक-एक महिला सफाई संरक्षक को बाल भवन में दोपहर 3 बजे महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं एमआईसी सदस्य स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में स्वच्छता प्रभारी द्वारा इस आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए तथा सभी वार्डों के डब्ल्यूएचओ को महिला सफाई संरक्षक को बालभवन लाने की जिम्मेदारी देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Share This News :