Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री आज ग्वालियर आयेंगे

भिण्ड जिले के विभिन्न ग्रामों में किसान सम्मेलनों में होंगे शामिल 

जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन 9 मार्च को ग्वालियर व भिण्ड जिले के प्रवास पर रहेंगे। श्री बिसेन इस दिन दोपहर एक बजे राजकीय विमान से यहाँ राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचेंगे।

      निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री बिसेन विमानतल से सड़क मार्ग द्वारा भिण्ड जिले के लिये रवाना होंगे। कृषि मंत्री भिण्ड जिले में ग्राम कनावर, रानीपुरा, क्यारीपुरा, चौम्‍हौ व प्रतापपुरा में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा आयोजित किसान संगोष्ठी एवं सम्मेलनों में शामिल होंगे। श्री बिसेन भिण्ड जिले से रात्रि 8 बजे ग्वालियर के लिये रवाना होंगे और यहाँ पहुँचकर रात्रि 10 बजे तेलंगाना एक्सप्रेस द्वारा नागपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

Share This News :