Home > अपना शहर ,
जिला पशु क्रूरता निवारण और जिला गौ-पालन एवं पशु धन संवर्धन समिति की बैठक 10 मार्च को

जिला पशु क्रूरता निवारण समिति और जिला गौ-पालन एवं पशु धन संवर्धन समिति की बैठक 10 मार्च को सुबह 11.30 बजे से कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।

      जिला पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक पूर्वान्ह 11.30 बजे से शुरू होगी। इसकी अध्यक्षता कलेक्टर डॉ. संजय गोयल करेंगे। बैठक में पूर्व बैठक 28 अगस्त 2015 के पालन प्रतिवेदन का अनुमोदन किया जायेगा। इसके अलावा बैठक में सर्वोच्च न्यायालय में दायर एसएलपी (सिविल) क्रमांक-691/2009/एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया विरूद्ध भारत सरकार एवं अन्य पर चर्चा की जायेगी।

      जिला गौ-पालन एवं पशु धन संवर्धन समिति की बैठक 10 मार्च को ही दोपहर 12.30 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रारंभ होगी। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला गौ-पालन एवं पशु धन संवर्धन समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय गोयल करेंगे।

      बैठक में 7 मई 2016 को आयोजित बैठक के पालन प्रतिवेदन का अनुमोदन, गौशालाओं को भरण पोषण मद में वितरित अनुदान राशि रूपए 17 लाख 18 हजार 238 का कार्योत्तर अनुमोदन के अलावा समिति के खाते में भरण पोषण मद में उपलब्ध अनुदान राशि 20 लाख 2 हजार 71 के वितरण पर चर्चा और केदारधाम गौशाला को अधोसंरचना मद में गायशेड निर्माण के लिये 3 लाख के प्रदाय पर चर्चा की जायेगी।

Share This News :