Home > अपना शहर ,
कृषक जीवन कल्याण योजना में अब 4 लाख की आर्थिक सहायता

प्रभारी मंत्री श्री बिसेन ने की अपील : पीड़ित किसानों को दिलायें लाभ 

कृषक जीवन कल्याण योजना में दिए जाने वाले हित लाभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की पहल पर इजाफा किया गया है। कृषक हितग्राही की मृत्यु होने पर अब इस योजना के तहत 4 लाख रूपए की राशि कृषक के परिजनों को दी जायेगी। जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने जिले के किसानों से अपील की है कि दुर्घटना होने पर इस योजना का लाभ पीड़ित किसानों व उनके परिजनों को जरूर दिलवायें।

      मालूम हो पहले कृषक जीवन कल्याण योजना के तहत एक लाख रूपए की सहायता राशि दी जाती थी। योजना के तहत किसानों तथा खेत आधारित रोजगार वाले समस्त श्रमिक इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये पात्र होते हैं।

मालूम हो इस योजना का लाभ ऐसे कृषकों व उनके परिजनों को दिया जाता है, जो कृषि कार्य करते समय बिजली का करंट, रासायनिक दवाईयों से और मण्डी व खेत में जाते समय हुई दुर्घटना, कृषि यंत्रों से हुई दुर्घटना इत्यादि के लिये दिया जाता है। खेती संबंधी कार्यों के दौरान हुई दुर्घटना में मृत्यु के अलावा अंग भंग होने पर भी योजना के तहत आर्थिक सहायता दी जाती है।

Share This News :