Home > अपना शहर ,
आउटसोर्स से रखे गए सफाई कर्मचारियों के युक्त-युक्तिकरण के लिए निगम द्वारा शिविर आयोजित

नगर निगम ग्वालियर द्वारा आउटसोर्स से रखे गए सफाई संरक्षकों के युक्त-युक्तिकरण के लिए 3 दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बडी संख्या में कर्मचारी उपस्थित होकर अपनी जानकारी प्रस्तुत कर रहे हैं। शिविर के दौरान अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्राधिकारी एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर की साफ सफाई व्यवस्था के सुदृणीकरण के लिए कुछ माह पूर्व नौ सौ से अधिक सफाई संरक्षक आउटसोर्स के माध्यम से रखे गए थे, जिसमें कई कर्मचारी अपने निवास स्थान से काफी दूर के क्षेत्र में पदस्थ हो गए थे, जिससे उन्हें सफाई कार्य में परेशानी हो रही है, इसी को देखते हुए उन्हें उनके पास के क्षेत्र में पदस्थ करने के लिए निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी के निर्देशानुसार विधानसभावार ऐसे सफाई कर्मचारियों के युक्त-युक्तिकरण के लिए 3 दिवसीय शिविर का आयोजन फूलबाग मैदान में जनसम्पर्क कार्यालय के सामने किया जा रहा है। जिसमें ग्वालियर विधानसभा एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कर्मचारियों के लिए शिविर का आयोजन किया जा चुका है। कल दिनांक 09 मार्च 2017 को ग्वालियर दक्षिण एवं ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में पदस्थ कर्मचारियों के लिए शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक किया जाएगा।

Share This News :