Home > अपना शहर ,
सोढी ट्रांसपोर्ट के संचालक ने जमा कराया 8 लाख 54 हजार रुपए सम्पत्तिकर जमा

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे बकाया सम्पत्तिकर वसूली अभियान के तहत गतदिनों कम्पू स्थित सोढी ट्रांसपोर्ट के गोदाम पर सम्पत्तिकर बकाया होने को लेकर गोदाम सील्ड करने की कार्यवाही की गई थी। जिसके क्रम में आज सोढी ट्रांसपोर्ट के संचालक द्वारा 8 लाख 54 हजार 300 रुपए निगम कोष में जमा कराए गए। इसके पश्चात निगम के अमले द्वारा सोढी ट्रांसपोर्ट के गोदम के ताले खोले गए। यह जानकारी सहायक सम्पत्तिकर अधिकारी श्री महेश कुशवाह ने दी।  

Share This News :