Home > अपना शहर ,
साडा के बजट में खेल गतिविधियों और स्वेच्छा अनुदान का प्रावधान रखें

ग्वालियर विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के बजट में खेलकूद और स्वेच्छा अनुदान का प्रावधान  à¤­à¥€ किया जावेगा । उक्त निर्देश अध्यक्ष श्री राकेश जादौन ने प्राधिकरण के अधिकारियों की बैठक में दिये हैं।साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि प्राधिकरण के बजट की कार्रवाई शीघ्र पूर्ण कर ली जावे । इसके साथ ही इस वर्ष बजट में खेलकूद गतिविधियों तथा स्वेच्छा अनुदान का भी प्रावधान किया जावे । ताकि प्राधिकरण खेलकूद गतिविधियों का आयोजन भी कर सके और जरूरत पड़ने पर सहायता भी उपलब्ध करा सके ।

      श्री जादौन ने बजट तैयार करने का कार्य तीन दिन मे करने के निर्देश लेखा अधिकारी को दिये हैं। इसके साथ ही साडा के मोतीमहल स्थित आरएसीडीसी (प्रशिक्षण केन्द्र) को पुर्नजीवित करने की कार्रवाई की जावे । प्राधिकरण की प्रशिक्षण केन्द्र में रखी मशीनों का उपयोग सुनिश्चित किया जावे। इसके लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया करने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण केन्द्र में ही पीआरओ आफिस तैयार कराने की कार्रवाई 7 दिन में पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये हैं।

      साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन ने भंडार शाखा को निर्देश दिये कि अनुपयोगी सामग्री को राईट ऑफ की कार्रवाई 7 दिन में की जावे । बैठक में 122 आंगनबाड़ी केन्द्रों के निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई । आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण कार्य समय सीमा में कराने के निर्देश के साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र को माडल तैयार करने के निर्देश दिए गए। बैठक में मुरैना मे निर्माणाधीन शहीद पार्क के कार्यों की भी समीक्षा कर कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गये । साडा अध्यक्ष श्री राकेश जादौन ने प्रति बुधवार की जाने वाली जनसुनवाई के तहत दो आवेदकों का निराकरण सात दिन में करने के निर्देश अधिकारियों को दिये ।

      बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी तरूण भटनागर, अधीक्षण यंत्री श्री आर.एल.एस. मौर्य, सहायक यंत्री श्री अनिल चौहान, श्री नवल सिंह, श्री सरनाम सिंह, अजीत जैन एवं लेखा अधिकारी उपस्थित थे ।

Share This News :