Home > अपना शहर ,
हाईकोट ग्वालियर में नेशनल लोक अदालत 8 अप्रैल को होगी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई  दिल्ली के निर्देशानुसार एवं न्यायमूर्ति श्री एन.के.गुप्ता, प्रशासनिक न्यायाधिपति को चेयरमेन, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वलियर के मार्गदर्शन में दिनांक 8 अप्रैल 2017 शनिवार को म.प्र. उच्च न्यायालय खण्डपीठ, ग्वालियर में नेशनललोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है । नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण हो इस संबंध में प्रिंसिपल रजिस्ट्रार/सचिव श्री जी.एस.दुबे द्धारा हाईकोर्ट के संबंधित अधिकारियों को नेशनल लोक अदालत में रखे जाने वाले प्रकरणों को चिन्हित कर समुचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए जाने के साथ ही सदूर अंचलों तक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिये गये ।

      श्री दुबे द्धारा बताया गया है कि इस लोक अदालत में लम्बित मोटर दुर्घटना क्लेम अपील, भू-अधिग्रहण,वैवाहिक,बैक व वसूली आदि से संबंधित सिविल अपील,सर्विस व सेवानिवृत्ति स्वत्व भुगतान संबंधी रिट पिटीशन एवं समझौता योग्य आपराधिक प्रकरणों सहित अन्य राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण पक्षकारों की आपकी सहमति से किया जायेगा । लोक अदालत के माध्यम से निराकृत प्रकरणों में पक्षकार पूर्व मे अदा की गई कोर्ट फीस वापिस पाने का हकदार होगा । पक्षकार माननीय उच्च न्यायालय खण्डपीठ ग्वालियर के समक्ष लम्बित अपने प्रकरणों का निराकरण उक्त नेशनल लोक अदालत के माध्यम से कराना चाहते हैं, वह अपनी सहमति स्वयं अथवा अपने अधिवक्ता के माध्यम से उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति ग्वालियर नवीन उच्च न्यायालय भवन परिसर के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है ।

Share This News :