Home > अपना शहर ,
सकारात्मक सोच समाज में मीडिया को और शक्तिशाली बनाती है- कलेक्टर श्री शर्मा

जनसंपर्क विभाग द्वारा मीडिया संवाद कार्यशाला संपन्न 

मुरैना जिला कलेक्टर श्री विनोद शर्मा ने कहा है कि पत्रकार समाज का सबसे विश्वसनीय समूह होता है। किसी भी प्रजातांत्रिक देश में सकारात्मक सोच और कल्याण योजनाओं को जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाने में प्रेस व मीडिया की बहुत महती भूमिका होती है। यही बजह है कि समाज, सबसे ज्यादा भरोसा और उम्मीद प्रेस, मीडिया और पत्रकार से ही करता है।

            श्री शर्मा ने यह बात राज्य शासन के जनसंपर्क विभाग द्वारा मुरैना में आयोजित  à¤®à¥€à¤¡à¤¿à¤¯à¤¾ संवाद'' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहीं। कार्यक्रम मे मुख्यवक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार श्री आनंद शुक्ला और श्री राजू कुमार (भोपाल) तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री देव श्रीमाली और डा. सत्यप्रकाश शर्मा ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त संचालक जनसंपर्क श्री डी.डी.शाक्यवार ने की।

            मुख्य अतिथि श्री शर्मा ने कहा कि पत्रकार आज के युग में एक धुरी है। पत्रकारो को देखना होगा कि आपका व्यवहार कार्यपद्धति सकारात्मक है तभी आप आगे बढ पायेंगे । सच्चाई की ही जीत होती है। मैं से नही हम से सफलता मिलती है। पत्रकार सब की आलोचना की भूमिका में रहता है इसलिए सबके निशाने पर रहता है जो अधिक कार्य करता है वही सबके निशाने पर रहता है । समाज में अनेक अनछुये पहलू है उन पर काम करना चाहिए। विषमताये तो अनेक है पर उन्हें समाप्त करने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। आपका लेखन चिंतन आलोचना सकारात्मक होना चाहिए इसी से सम्मान मिलता है समाज व अधिकारियों व पत्रकारों को महत्वपूर्ण व अनछूये पहलू पर कार्य करना चाहिए। आमजन की भावना सरकार प्रशासन से लेने की रहती है। पत्रकारो की प्राथमिकता पर विकसित मुद्दे होना चाहिए।

            भोपाल से पधारे मुख्य वक्ता श्री आनंद प्रकाश शुक्ल ने भारतीय पत्रकारिता खासकर प्रिंट मीडिया के सामने आसन्न चुनोतियां पर प्रकाश डाला और आगाह किया कि तथ्यान्वेषण और विश्वसनीयता का मानक बढाकर ही इनका मुकाबला किया जा सकता है। उन्होने कहा कि अब सिर्फ सूचना देकर पाठक या दर्शक को नही बांध सकते क्यों कि यह काम संचार के और साधन बहुत फुर्ती से कर सकते है। हमें अब सूचना का विचारो के साथ विश्लेषण भी प्रस्तुत करना पडेगा ।

            भोपाल से आये वरिष्ठ पत्रकार राजू कुमार ने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाये रखना एक चुनौती है । तथ्यों, आंकडो एवं कानूनी पहलुओं के आधार पर संपादन कर इस विश्वसनीयता को बनाए रखा जा सकता है।

 

पत्रकार को नई जानकारियों के लिए नवीनतम रिपोर्टस एवं आंकडो का अध्ययन करना चाहिए । लेखन में दृष्टि को व्यापक एवं समग्र बनाना चाहिए । वर्तमान दौर में जिला स्तर से भी अच्छी रिपोर्टिंग करना आसान हुआ है।

            वरिष्ठ पत्रकार श्री देव श्रीमाली ने मीडिया के संघर्ष और मौजूद चुनौतियों को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रिंट एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया, बेव मीडिया या फिर सोशल मीडिया एक दूसरे के लिए चुनौती नही हैं बल्कि दूसरे के पूरक है। सोशल मीडिया, टीव्ही मीडिया हो या फिर वेव जर्नलिज्म ये सब पाठकों के मन में खबर तक पहुंचाने की भूख बढाती है। और इस भूख को शांत करने का काम पत्र पत्रिकाए करती है। क्योंकि उसमे खबर के साथ विचार और विश्लेषण भी होता है।

            उन्होने कहा कि तकनीकी ने मीडिया को सुविधाए और गति दी है तो साथ ही चुनौतियां भी दी है। असल चुनौती विश्वसनीयता की है। पत्रकारो को खबर प्रतियोगिता में टिके रहने के लिए विश्वसनीयता के मानक पर खराब करना पडेगा । इसके लिए तथ्यों के निरंतर पडताल की आदत डालना पडेगी ।

            ग्वालियर से पधारे वरिष्ठ डा. सत्यप्रकाश शर्मा ने पहले दुनिया और भारत की पत्रकारिता की यात्रा और भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में उसके योगदान को रेखांकित किया तदुपरांत कहा कि पत्रकारिता की सार्थकता यही है कि समाज और सरकार के बीच खबरो के माध्यम से ऐसा सामंजस्य स्थापित करें कि जिसमें समाज कल्याण की भावना हो । उन्होने कहा कि विज्ञापन अखबारो की प्राणवायु है । जिसके बिना उनका चलपाना असंभव है अत: खबरे सारगर्भित व सटीक है उकना स्वरूप विहारी जी के दोहे '' सतसईया के दोहरे, ज्यो नाविक के तीर, देखत में छोटे लगें घाव करे गंभीर'' के समान हो।

            कार्यक्रम के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विनोद शर्मा सहित सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित किया । तदुपरांत अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इसके बाद जन संपर्क विभाग के संयुक्त संचालक श्री डी.डी.शाक्यवार ने मीडिया संवाद आयोजन की रूप रेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेस और मीडिया शासन प्रशासन और जनता के बीच कड़ी का एक काम करती है। सरकार चाहती है कि मीडिया सशक्त और सकारात्मक होनी चाहिए। अंचल ने विकास और प्रदेश की नीतियां तैयार करने में प्रेस और मीडिया की महती भूमिका होती है और यह भूमिका और प्रभावी बनी रहे इसलिए ही प्रदेश भर में मीडिया संवाद आयोजन किया जाता है।

            इस संगोष्ठी में मुरैना व वरिष्ठ पत्रकार सर्वश्री राजकुमार दुबे, रजनीश दुबे, उपेन्द्र गौतम, रविन्द्र सिंह कुशवाह, सुधीर आचार्य, ने भी मंचासीन रहकर अपने सारगर्भित विचार भी रखे । इस मौके पर उपस्थित सभी पत्रकारो का साल श्रीफल भेंट कर अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम का संचालन  à¤¶à¥à¤°à¥€ सतेन्द्र परमार ने किया। कार्यक्रम में जनसंपर्क की ओर से रामनिवास टुण्डेलकर और  ग्वालियर जनसंपर्क कार्यालय से श्री एन.के.गुलाटी सहित मुरैना जिले के बडी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया।

Share This News :