Home > अपना शहर ,
साक्षर भारत योजना के तहत नव साक्षरों की परीक्षा 19 मार्च को

साक्षर भारत योजना के तहत नव साक्षरों के मूल्यांकन के लिए जिले के विकासखण्ड मुरार,घाटीगांव,डबरा एवं भितरवार में 19 मार्च को ग्राम पंचायत स्तर पर एक परीक्षा आयोजित की जायेगी । साक्षर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत सर्वे द्धारा चिन्हित और प्रौढ़ शिक्षा केन्द्रों में अध्ययनरत नव साक्षरों को इस परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा । इसके अलावा साक्षरता अभियान के पूर्व नव साक्षर,स्कूली ड्रांप आउट व ऐसे व्यक्ति जो पूर्व में शिक्षा प्राप्त कर चुके है, उन्हे भी इस परीक्षा में सम्मिलित किया जायेगा ।

      नवसाक्षर परीक्षा का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन, प्रौढ शिक्षा केन्द्र स्कूल में 19 मार्च को प्रात: 10 बजे से सायंकाल 5 बजे तक किया जायेगा । परीक्षार्थी अपनी सुविधानुसार परीक्षा केन्द्र आ सकता है । शासकीय स्कूलों के प्रधानाध्यापक परीक्षा केन्द्र के प्रभारी होंगे । परीक्षा में सम्मिलित होने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित ग्राम पंचायत लोक शिक्षा समिति से संपर्क कर अपना पंजीयन करा सकते है ।

      परीक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिस जिला प्रौढ शिक्षा अधिकारी,  à¤µà¤¿à¤•ासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रधानाध्यापक एवं ग्राम पंचायत लोक शिक्षा समिति से संपर्क किया जा सकता है ।

Share This News :