Home > अपना शहर ,
राशन प्राप्त करने हेतु आधार नम्बर से पीओएस मशीन पर अंगूठा एवं उँगलियों का मिलान जरूरी

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उचित मूल्य की दुकानों से माह मार्च 2017 से आधार नम्बर पर पीओएस मशीन में अंगूठा/उँगलियों के मिलान उपरांत ही राशन वितरित किया जायेगा। शासन आदेशानुसार किसी भी पात्र परिवार को बिना पीओएस मशीन में अंगूठा/उंगलियों के मिलान के राशन उपलब्ध नहीं होगा।

      जिला आपूर्ति नियंत्रक ग्वालियर ने सभी पात्र हितग्राही जिनके द्वारा आधार नम्बर के आधार पर पीओएस मशीन में अंगूठा एवं उंगलियों के मिलान नहीं किए गए हैं और राशन मिलने में परेशानी हो रही है, ऐसे सभी पात्र परिवार अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार नम्बर किसी एक सदस्य का बैंक खाता नम्बर तथा पात्रता संबंधी प्रमाण-पत्र की छायाप्रति लेकर जिला खाद्य शाखा कलेक्ट्रेट कक्ष क्रं.-119 में कार्यालयीन समय में संपर्क करने को कहा है।

Share This News :