Home > अपना शहर ,
सेना के जाबांज एक पखवाड़े तक चलायेंगे साइकिल अभियान

चंबल के ईको सिस्टम के संरक्षण का देंगे संदेश

15 मार्च को रवाना होगी साइकिल रैली 

भारतीय थल सेना द्वारा राज्य शासन के वन विभाग के सहयोग से चंबल के किनारे बसे गाँवों में साइकिल रैली लेकर पहुँचेंगे। “शाहबाज चंबल साइकिलिंग एक्पेडीशन” नाम से निकाली जा रही यह साइकिल रैली 15 मार्च से शुरू होकर 30 मार्च तक आयोजित होगी। इस अभियान का मुख्य मकसद चंबल के ईको सिस्टम का संरक्षण है। साथ ही विलुप्तप्राय घड़ियाल व डॉलफिन को बचाने के लिये लोगों को जागरूक किया जायेगा।

       “शाहबाज चंबल साइकिलिंग एक्पेडीशन” के प्रभारी मेजर अंकुश गुप्ता से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुरार कैन्ट क्षेत्र में स्थित शाहबाज स्टेडियम से 15 मार्च को साइकिल रैली को रवाना किया जायेगा। यह रैली 15 दिनों तक चंबल के किनारे बसे श्योपुर, मुरैना व भिण्ड जिले के विभिन्न गाँवों में पहुँचेगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान के माध्यम से चंबल के पारस्थितिकीय संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने के प्रयास तो होंगे ही, साथ ही इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश भी दिया जायेगा। इसके अलावा युवाओं को भारतीय थल सेना से जुड़ने के लिये भी प्रेरित किया जायेगा।

Share This News :