Home > अपना शहर ,
स्वच्छता सर्वे के आॅनलाइन फीडबैक में ग्वालियर को देष में नम्बर 1 स्थान मिलने पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

भारत स्वच्छता मिषन के तहत देश के 500 शहरों में हुए स्वच्छता सर्वे के प्रति शहर के आम नागरिकों को जागरुक करने के लिए निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने अथक परिश्रम कर आॅनलाइन फीडबैक डालने के लिए प्रेरित किया जिसके परिणाम स्वरुप ग्वालियर को आॅनलाइन फीडबैक में नम्बर 1 स्थान प्राप्त हुआ। जिसको लेकर आज नगर निगम की ओर से उत्कृष्ठ कार्य करने वाले निगम अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
नगर निगम द्वारा लालटिपारा में संचालित आदर्ष गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में संभागायुक्त श्री एस एन रुपला, कलेक्टर डाॅ संजय गोयल, निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, एमआईसी सदस्य श्री गंगाराम बघेल, श्री सतीष बोहरे, कृष्णायन गौषाला के महन्त श्री अच्युतानंद महाराज, सेवानिवृत्त अपर आयुक्त डाॅ एम एल दौलतानी द्वारा मुख्य समन्वयक अधिकारियों, क्लस्टर अधिकारियों, क्षेत्राधिकारियों एवं कम्प्यूटर आॅपरेटरों को प्रषस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री एस एन रुपला ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सब इसी प्रकार ग्वालियर का नाम रोशन करते रहें आप लोग नींव के पत्थर हैं तथा शहर के विकास के लिए नींव का एक भी पत्थर हिलना नहीं चाहिए। वहीं इस अवसर पर कलेक्टर डाॅ संजय गोयल ने कहा कि इस प्रकार के जागरुकता अभियान में सभी का प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष सहयोग रहा है इस सफलता के लिए आप सभी बधाई के पात्र हैं।

Share This News :