Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ग्वालियर प्रवास पर हैं। इस दौरान श्रीमती माया सिंह ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

     नगरीय प्रशासन मंत्री श्रीमती माया सिंह 12 मार्च को प्रात: 10 बजे वार्ड क्रं.-18 दीनदयालनगर गेट नं.-1 से  कुशवाह कॉम्प्लेक्स तक सर्विस रोड़, नाला एवं डिवाइडर निर्माण कार्य का भूमि पूजन करेंगी। श्रीमती माया सिंह 12 मार्च को ही प्रात: 11 बजे बारादरी चौराहे से सात नंबर चौराहे तक एवं हुरावली मार्ग के कंटोनमेंट क्षेत्र में डाम्बरीकरण कार्य का भूमि पूजन करेंगी।

     नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 13 एवं 14 मार्च को होली महोत्सव एवं भाईदूज के कार्यक्रमों में शामिल होंगी और 14 मार्च को सायं राजधानी एक्सप्रेस से ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :