Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री मयूर मार्केट में हुई दुर्घटना के अग्नि पीड़ितों से मिलीं

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने मयूर मार्केट में गत दिवस अग्नि दुर्घटना के कारण प्रभावित हुए परिजनों से भेंट की तथा उन्हें हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर तहसीलदार और विभागीय अधिकारियों के साथ ही क्षेत्रीय पार्षद और जनप्रतिनधि उपस्थित थे।

      नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने तहसीलदार को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित दुकानदारों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति हेतु सहायता प्रकरण तैयार कर सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने इस अवसर पर अपनी निधि से भी सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Share This News :