Home > अपना शहर ,
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों के विकास कार्यों का आज केन्द्रीय मंत्री

श्री तोमर एवं नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह करेंगी शुभारंभ 

ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न निर्माण कार्यों का शुभारंभ केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर और प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह करेंगी।

कार्यक्रम में महापौर ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष श्री बालेन्दु शुक्ला, विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी, विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री राकेश जादौन, निगम सभापति श्री राकेश माहौर, मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रमिला वाजपेयी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री देवेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

      ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र में 12 मार्च को वार्ड क्रं.-18 दीनदयालनगर में प्रात: 10 बजे महाराजा कॉम्प्लेक्स पर दीनदयालनगर गेट नं.-1 से कुशवाह कॉम्प्लेक्स तक सर्विस रोड़, डिवाइडर कार्य जिसकी लागत एक करोड़ 64 लाख रूपए है का भूमि पूजन किया जायेगा। इसके साथ ही प्रात: 11 बजे बारादरी चौराहे से सात नम्बर चौराहे तक एवं हुरावली मार्ग पर आर्य नगर के सामने से हुरारवली तिराहे तक चौड़ीकरण तथा डाम्बरीकरण और सिविल विद्युत कार्य जो कि 3 करोड़ 43 लाख रूपए का होगा, इस कार्य का भी भूमि पूजन कर शुभारंभ किया जायेगा। 

Share This News :