Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,खास खबरे,
ठीक हैं वित्त मंत्री, शुगर लेवल बढ़ने कि वजह से गिरे थे: हरिद्वार SSP

हरिद्वार में बाबा रामदेव के पतंजली फूडपार्क आये केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त गिर पड़े। गिरने की वजह से उनके माथे पर चोटें आई जिससे वो बेहोश भी हो गए थे। आनन-फानन में पतंजलि के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उनको दिल्ली रवाना कर दिया। फिलहाल अभी वो बिलकुल ठीक हैं।

बताया जा रहा है कि अरुण जेटली रविवार को बाबा रामदेव के पतंजली फूडपार्क आये थे। लौटते वक्त हेलीकॉप्टर पर चढ़ते वक्त उनका पैर फिसल गया और वो नीचे गिर पड़े। गिरने की वजह से उनके माथे पर चोटें आई जिससे वो बेहोश भी हो गए। तुरन्त सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें उठाया और हेलीकॉप्टर में लेटा दिया। मौके पर मौजूद पतंजली के डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उपचार के बाद अरुण जेटली पूरा इलाज़ कराने की बजाय दिल्ली रवाना हो गए।

हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि वित्त मंत्री बिल्कुल ठीक हैं। संभवत: शुगर लेवल अचानक बढ़ जाने के कारण वह फिसल गये थे।

Share This News :