Home > अपना शहर ,
नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह पाँच दिवसीय ग्वालियर प्रवास पर

प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह पाँच दिवसीय भ्रमण पर 19 मार्च तक ग्वालियर रहेंगी। इस दौरान ग्वालियर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगी।

     नगरीय विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह 16 मार्च को प्रात: 10.30 बजे रानीमहल में आमजनों से भेंट करेंगी। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे नगर निगम की गौशाला लाल टिपारा मुरार का निरीक्षण करेंगी। श्रीमती माया सिंह सायं 4 बजे हरिओम कॉलोनी में सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमि पूजन करेंगी। सायं 5 बजे सूरीनगर मुरार में वार्ड क्रं.-25 में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होंगी। सायं 6 बजे से सी-ब्लॉक ठाठीपुर में रामकृष्ण मण्डल द्वारा आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।

     श्रीमती माया सिंह 17 मार्च को प्रात: 10.30 बजे रानीमहल में आम जनों से भेंट करेंगी। इसके साथ ही सायं 6 बजे बघेल छात्रावास नाका चंद्रबदनी पर सावरकर मण्डल द्वारा आयोजित लोकगीत कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में श्री देशराज पटेरिया द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जायेगी।

नगरीय विकास मंत्री 18 मार्च को प्रात: 11 बजे श्रीमती माया सिंह महिला मण्डल की बैठक में शामिल होंगी तथा सायं 4 बजे विवेक विहार में होली मिलन समारोह में शामिल होंगी। सायं 6 बजे से दीनदयालनगर में आयोजित बृज की होली कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में मथुरा वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। श्रीमती माया सिंह 19 मार्च को प्रात: शताब्दी एक्सप्रेस द्वारा ग्वालियर से भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगी।

Share This News :