Home > अपना शहर ,
चंबल ईको सिस्टम के संरक्षण का संदेश देने साइकिल रैली रवाना सेना के जाबांज गए हैं साइकिल अभियान में

भारतीय थल सेना द्वारा राज्य शासन के वन विभाग के सहयोग से चंबल के किनारे बसे गाँवों में साइकिल रैली लेकर पहुँचेंगे। साइकिल रैली बुधवार को रवाना हुई। यह रैली 29 मार्च तक लगभग 435 किलोमीटर का फासला तय करेगी। इस अभियान का मुख्य मकसद चंबल के ईको सिस्टम का संरक्षण है। साथ ही विलुप्तप्राय घड़ियाल व डॉलफिन को बचाने के लिये लोगों को जागरूक किया जायेगा।

मुरार कैन्ट के शाहबाज आर्टलरी ब्रिगेड से इस साइकिल रैली को कर्नल श्री अरूण उनियाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रैली 15 दिनों तक चंबल के किनारे बसे श्योपुर, मुरैना व भिण्ड जिले के विभिन्न गाँवों में पहुँचेगी। साइकिल रैली में सेना के दो अधिकारी और इतने ही जूनियर कमांडिंग ऑफीसर सहित 15 जवान शामिल हैं। इस अभियान के माध्यम से चंबल के पारस्थितिकीय संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने के प्रयास तो होंगे ही, साथ ही इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोगों को स्वच्छता अपनाने का संदेश भी दिया जायेगा। इसके अलावा युवाओं को भारतीय थल सेना से जुड़ने के लिये भी प्रेरित किया जायेगा।

Share This News :