Home > अपना शहर ,
स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी देने प्रचार रथ रवाना

स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की आमजन को जानकारी देने एवं जनजागृति के मकसद से कलेक्टर डॉ. संजय गोयल के निर्देश में प्रचार रथ शहरी क्षेत्र में चलाया जा रहा है। यह रथ पूरे शहर में घूम-घूम कर आमजन को योजनायें बतायेगा। इस रथ को आज अपर कलेक्टर श्री शिवराज वर्मा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ग्वालियर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना, राज्य बीमारी सहायता निधि, जननी सुरक्षा योजना, सरदार वल्लभ भाई पटेल नि:शुल्क दवा वितरण योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना आदि संचालित हैं। इन योजनाओं में दवाओं से लेकर इलाज तथा बड़ी बीमारियों जैसे कैंसर, किडनी, हृदय आदि बीमारियों के एपीएल तथा बीपीएल परिवार के सदस्यों को नि:शुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था शासन के खर्च पर कराई जाती है।

      इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के दूरभाष नम्बर 0751-2452994 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि उक्त योजनाओं व कार्यक्रमों का अधिक से अधिक लाभ उठायें।

Share This News :