Home > अपना शहर ,
मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रशिक्षण 18 मार्च को

मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगरीय निकाय और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य कराया जाना है। इस कार्य के लिये नगरीय निकायों और पंचायती राज्य संस्थाओं के रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नोडल अधिकारियों और मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण 18 मार्च को प्रात: 11 बजे से जनसुनवाई हॉल कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर तहसीलदार श्री उमेश कौरव और नायब तहसीलदार श्री महेश सिंह कुशवाह द्वारा प्रदान किया जायेगा।

Share This News :