Home > अपना शहर ,
दिव्यांग बच्चों के खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन 22 मार्च को

सर्वशिक्षा अभियान समावेशित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों के लिये खेलकूद, सांस्कृतिक एवं सामर्थ्य प्रदर्शन कार्यक्रमों का आयोजन 22 मार्च को दोपहर 12 बजे से शासकीय उ.मा. विद्यालय पागनवीसी परिसर स्थित बालक छात्रावास कम्पू में किया गया है।

      इन कार्यक्रमों में श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, मानसिक मंद बुद्धि, अस्थि बाधित एवं अन्य दिव्यांगता वाले बच्चों की सहभागिता करते हुए उनके सामर्थ्य अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया जायेगा।

Share This News :