Home > अपना शहर ,
सैनिक सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की समस्याओं का किया गया निराकरण

भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण के लिये शुक्रवार को पूर्व सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की समस्याओं को सुनकर मौके पर ही निराकरण किया गया। सम्मेलन का आयोजन स्टेशन कमाण्डेंट एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कैप्टन (नेवी) श्री ए के एस पलवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कैप्टन पलवार ने भूतपूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों के लिये मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी तथा दी जाने वाली आर्थिक सहायता एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

      सम्मेलन में डिप्टी कलेक्टर एवं मुरार एसडीएम श्री गणेश जायसवाल, नगर निगम के उपायुक्त श्री ए पी एस भदौरिया ने भूतपूर्व सैनिकों की अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया।

      सम्मेलन में श्रीमती मुन्नी देवी पत्नी स्व. हवलदार रूप सिंह ने शताब्दीपुरम में प्लॉट पर कब्जा न मिलने की शिकायत की। जिस पर एसडीएम मुरार श्री जायसवाल ने उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु उचित स्तर पर कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

      मौके पर स्टेशन कमान्डर ने जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा भूतपूर्व सैनिकों की अधिकांश समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु आभार व्यक्त किया।

Share This News :