Home > अपना शहर ,
तरण पुष्कर का नवीन सत्र 01 अप्रेल 2017 से प्रारंभ

नगर निगम ग्वालियर द्वारा संचालित स्वीमिंग पूल जो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 अप्रेल से प्रारंभ किए जाएंगे। तरण पुष्कर, बाल सरोवर फूलबाग एवं मिनी तरण पुष्कर दीनदयाल नगर इन सभी पूलों में साफ सफाई एवं मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी पूलों में पानी भरने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है।
यह जानकारी नोडल खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा ने देते हुए बताया कि आगामी सत्र 1 अप्रेल 2017 से प्रारंभ होना है। जिसके आवेदन फार्म दिनांक 20 मार्च 2017 से प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्राप्त किए जाकर दिनांक 22 मार्च 2017 तक जमा किए जा सकते हैं। श्री वर्मा ने बताया कि नवीन सत्रों में तैराकी के शुल्कों में भी वृद्वि की गई तथा आवेदन मिलने व जमा करने का स्थान पृथक-पृथक रहेगा। उन्होंने बताया कि तैराकी का समय एवं बैच पूर्वानुसार ही संचालित किए जाएंगे। वहीं अवेदन फार्म में तैराकी के संम्बध में गलत जानकारी देने पर सदस्यता समाप्त कर दी जावेगी। यदि कोई तैराक पूरे सत्र के लिए सदस्यता चाहता है तो उसे प्राथमिकता दी जावेगी। साथ ही तीन माह एवं दो माह के लिए सदस्यता लेने वालों को क्रमशा प्राथमिकता के आधार पर सदस्यता दी जवेगी। बिना तैराकोें के लिए पृथक से बैच चलाया जाएगा। महिला तैराकों के लिए सायंकाल दो बैच रहेगें एवं इसके उपरांत एक फैमिली बैच संचालित किया जायेगा।

Share This News :