Home > अपना शहर ,
ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की दूसरी बैठक में लिए गए निर्णय

ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड जीएससीडीसीएल के बोर्ड आॅफ डायरेक्टर की दूसरी बैठक आज बाल भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ग्वालियर स्मार्ट सिटी डवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन एवं कलेक्टर डाॅ संजय गोयल ने की। बैठक में जीएससीडीसीएल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी, जीएससीडीसीएल के भारत सरकार द्वारा नाॅमिनी डायरेक्टर श्री एस एस दुबे, सीईओ श्रीमती विदिशा मुखर्जी उपस्थित रहे।
जीएससीडीसीएल के बोर्ड आफ डायरेक्टर की बैठक में स्मार्ट सिटी की योजनाओं पर चर्चा की गई। जिसमें स्मार्ट सिटी की विभिन्न योजनाओं के लिए भूमि आवंटन को लेकर चर्चा की गई। जिसमें जमीन आवंटन की प्रक्रिया के लिए बोर्ड आफ डायरेक्टर द्वारा एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्री अनय द्विवेदी को अधिकृत किया गया। बैठक में शहरी यातायात के तहत स्मार्ट सिटी के सिटी ट्रांसपोर्ट पर चर्चा की गई जिसमें निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने अभी तक की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। बैठक में शहर की हेरिटेज बिल्डिंगों पर स्मार्ट लाईटिंग करने को लेकर चर्चा की गई, इसके साथ ही शहर में स्थित सभी शासकीय इमारतों में सोलर पेनल लगाने को लेकर भी चर्चा की गई।

इसके साथ ही बैठक में स्मार्ट सिटी के कार्यालय के लिए सिटीसेंटर स्थित साडा के पुराने कार्यालय का प्रस्ताव रखा गया जिसे स्वीकृत किया गया। बैठक में समार्ट सिटी की योजनाओं के संचालन के लिए गठित की गई पीडीएमसी तकनीकि समिति का अनुमोदन भी बोर्ड आफ डायरेक्टर द्वारा किया गया। तकनीकी समिति में अधीक्षणयंत्री पीएचई श्री आर.एल.एस. मौर्य, अधीक्षणयंत्री जनकार्य श्री प्रदीप चतुर्वेदी, अपर आयुक्त वित्त श्री देवेन्द्र पालिया, ज्वाईंट डायरेक्टर टाऊन एण्ड कन्ट्री प्लानिंग श्री व्ही.के. शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर एम.पी.यू.डी.सी. श्री आर.एस. भदौरिया, ज्वाईंन डायरेक्टर यू.ए.डी.डी. श्री वक्की कार्तिकेन एवं नोडल आॅफीसर स्मार्ट सिटी श्री पवन सिंघल शामिल है। तकनीकी समिति को शीघ्र प्रतिवेदन देने के निर्देश दिये गये है।
बैठक में सिटी ट्रांसपोर्ट को लेकर कार्य कर रहे ग्वालियर ट्रांसपोर्ट कम्पनी को बिना किसी उनकी पुरानी देनदारी के इसमें जोड़ने का भी निर्णय लिया गया। इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर एवं निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर की जा रही प्रक्रिया से भी बैठक में अवगत कराया। बैठक में दो एच.आर. एजेंसी को लेकर जानकारी दी गई जिसमें प्राइम वन वर्क फोर्स प्रा0लि0 भोपाल एवं एस.पी.सी. मैनेजमेंट सर्विस प्रा0लि0 नई दिल्ली शामिल है।

Share This News :