Home > अपना शहर ,
इंटरनेशनल वूमेन आर्ट एक्जीविजन थीम पर आयोजित प्रदर्शनी का महापौर ने किया शुभारंभ

महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज कलावीथिका में आयोजित इन्टरनेशनल वूमेन आर्ट एक्जीविजन थीम पर आयोजित 4 दिवसीय कला प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस प्रदर्शनी में देश व विदेश के लगभग 44 कलाकारों की 80 कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनी 20 मार्च तक आयोजित की जावेगी।
कला प्रदर्शनी में सोम्या दिवेकर, इन्दुराव, डाॅ. संगीता अग्रवाल, सुनीता मूलचंदनी, डाॅ. अमिता खरे, रानी शर्मा, डाॅ. जया जैन, प्रियांशी जैन की कलाकृतियां प्रदर्शित की गई है। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर महापौर श्री शेजवलकर ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा कलाकृतियों की प्रशंसा की। इस अवसर पर सुहानी जैन, अर्चना सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्रायें उपस्थित रहे।

    

Share This News :