Home > अपना शहर ,
निगम के सम्पत्तिकर वसूली अमले ने 10 मार्च 2017 तक वसूले 42 करोड 19 लाख रुपए

नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे सम्पत्तिकर वसूली अभियान के तहत 10 मार्च 2017 तक 42 करोड 19 लाख 22 हजार 413 रुपए की वसूली हो चुकी है।
यह जानकारी निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी ने देते हुए बताया कि सम्पत्तिकर वसूली के लिए नगर निगम के सम्पत्तिकर वसूली अमले द्वारा लगातार सक्रियता से प्रयास किए गए, जिसके चलते पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस वर्ष 10 मार्च तक 42 करोड 19 लाख 22 हजार 413 रुपए की वसूली हो चुकी है तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के शेष दिनों में 31 अप्रेल तक लगातार अभियान चलाकर बडे बकायदारों से सम्पत्तिकर वसूली की जावेगी जिससे इस वर्ष सम्पत्तिकर वसूली की राशि में अभी और अधिक वृद्वि होगी।

Share This News :