Home > अपना शहर ,
महापौर ने किया परिचय सम्मेलन का शुभारंभ

ग्वालियर। विवाह योग्य युवक-युवतियों के परिचय एवं विवाह के लिए इस प्रकार के आयोजन बहुत ही अच्छा एवं सराहनीय कार्य है तथा अनावश्यक खर्चों पर भी इससे रोक लगती है। उक्ताशय के विचार आज महापौर विवेक नारायण शेजवलकर ने दो दिवसीय मांझी समाज के परिचय सम्मेलन सगाई सम्मेलन के उदघाटन अवसर पर मुख्यअतिथि के रुप में व्यक्त किए। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में सर्व लाल सिंह आर्य, मंत्री मध्यप्रदेश शासन, मनीषा भुजवल अध्यक्ष जिला पंचायत ग्वालियर, सभापति राकेश माहौर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, सूरज कैरोली, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा मांझी अनुसूचित जाती प्रकोष्ठ एवं जिला महामंत्री एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ महेश उमरैया, सेवक बाथम, सदस्य मध्य प्रदेश शासन मछुआ कल्याण बोर्ड एवं जिला संयोजक भाजपा मांझी प्रकोष्ठ, राजू बाथम, उपाध्यक्ष राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त उपाध्यक्ष मध्य प्रदेश शासन मछुआ कल्याण बोर्ड, केशव मांझी उपस्थित रहे। परिचय सम्मेलन का मंच संचालन जगदीश बाथम संभागीय उपाध्यक्ष मांझी समाज सेवा समिति एवं गोपाल बाथम सिंगर, प्रवक्ता मांझी समाज सेवा समिति द्वारा किया गया।

Share This News :