Home > अपना शहर ,
परर्फोमेंस के आधार पर होगी राजस्व अधिकारियों की पोस्टिंग : कलेक्टर

ग्वालियर। राजस्व अधिकारियों की पोस्टिंग उनकी परर्फोंमेंस के आधार पर होगी। इसलिये पटवारी से लेकर एसडीएम तक 31 मार्च तक शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करें। यह निर्देश कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जिला पंचायत सभागार में आयोजित राजस्व अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में अपर कलेक्टर रूचिका चौहान सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार, आरआई और पटवारी उपस्थित थे। 
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा कि राजस्व वसूली में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बड़े बकायादारों के विरूद्ध कुर्की की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने अनुभाग क्षेत्र में वसूली सहित सभी राजस्व कार्यों की प्रकरणवार समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। डॉ. गोयल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के लिये बनाए गए फॉर्मेट के आधार पर ही उनके कार्य प्रगति की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने पटवारियों द्वारा नक्शा तरमीम कार्य में ढिलाई पर भी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि यह कार्य भी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाना चाहिए।

Share This News :