Home > अपना शहर ,
कलेक्टर ने किया एमडीआर सेंटर का निरीक्षण

ग्वालियर। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने शनिवार को जेएएच अस्पताल परिसर के बाहर स्थापित एमडीआर सेंटर (बिगड़ी हुई टीवी) का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और दो कर्मचारियों के विरूद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. एस एस जादौन उपस्थित थे। 
कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कहा कि एमडीआर सेंटर में पर्याप्त पलंग और दवायें उपलब्ध होने के बाद भी समन्वय के अभाव में लोगों को समय पर लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि मरीजों का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखकर निरंतर मॉनीटरिंग को और प्रभावी करने की आवश्यकता है। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान अवधेश सक्सेना सहायक ग्रेड-3 एवं प्रयोगशाला सहायक महेन्द्र जैन को बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही विकास भार्गव एवं सुरेश निम्बालकर को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
कलेक्टर ने चिकित्सकों को यह भी निर्देश दिए कि जिले में जितने भी टीबी के मरीज हैंए,नका रिकॉर्ड व्यवस्थित रखा जाए और उसकी निरंतर मॉनीटरिंग की जाए। निरीक्षण के दौरान जिला क्षय अधिकारी डॉ. मनीषा शर्मा ने कलेक्टर को सेंटर की विस्तार से जानकारी दी तथा प्रतिदिन आने वाले मरीजों और उसके उपचार के संबंध में बताया। कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने मुरार अस्पताल में स्थापित जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. एस एस जादौन सहित सेंटर के प्रभारी अधिकारी उपस्थित थे। 

Share This News :