Home > अपना शहर ,
जब केन्द्रीय गृहमंत्री ने जाबांज दिव्यांग के घर किया भोजन

ग्वालियर/टेकनपुर। केन्द्र सरकार जहां अर्धसैनिक बलों के आधुनिकीकरण पर ध्यान दे रही है। वहीं बल के अधिकारियों-जवानों के कल्याण के प्रति भी समर्पित है। इसी के चलते दीक्षांत परेड में मुख्य अतिथि के रूप में आये केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह परेड लेने के बाद, वह बीएसएफ टेकनपुर में कार्यरत सहायक कमांडेट संदीप मिश्रा के निवास पर पहुंचे और उन्होंने संदीप मिश्रा के निवास पर ही भोजन किया। 
उल्लेखनीय है कि संदीप मिश्रा 1999 में सीधी भर्ती से सहायक कमांडेट के रूप में शामिल हुये थे। सन् 2000 में एक मुठभेड़ में उनकी आंखें चली गई थीं लेकिन संदीप ने हार ना मानते हुये अपना जज्बा कायम रखा और हौंसले से वह आज भी बीएसएफ में आईटी सेल में कार्यरत हैं। 
केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को कल असिस्टेंट कमांडेट जाबांज संदीप मिश्रा के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद गृहमंत्री ने फैसला किया कि वह ऐसे जाबांज जिसकी आंखों की रोशनी बल की सेवा करते हुये चली गई और इसके बाद भी वह बल में कार्य कर रहा है। श्री सिंह ने फैसला किया कि वह शनिवार को संदीप मिश्रा के घर भोजन करने जायेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बिना रोशनी के जाबांज अधिकारी के निवास पर पहुंचे और वहां लगभग 45 मिनट रहकर भोजन किया। इतना ही नहीं गृहमंत्री ने संदीप मिश्रा की बेटी अप्रिज्ञा और उसके मित्रों से भी मुलाकात कर फोटो खिंचवाए, इससे बच्चे भी प्रसन्न थे। वहीं अपने निवास पर गृहमंत्री को देख संदीप मिश्रा की पत्नी इन्द्राक्षी त्रिपाठी (अब मिश्रा) भी प्रसन्न थीं। केन्द्रीय गृहमंत्री ने जाबांज असिस्टेंट कमांडेट के निवास पर पहुंचकर यह संदेश दिया कि भारत सरकार अपने अधिकारी व जवानों के सुख-दुख में साथ है। उन्होंने जाबांज अधिकारी को कुछ उपहार भी भेंट किये। 

Share This News :