Home > अपना शहर ,
मंत्री पवैया की लोकप्रियता बढ़ी

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधायक जयभान सिंह पवैया की दिन-प्रतिदिन लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। हालांकि दादा की शुरू से ही प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेताओं में गिनती होती रही है लेकिन उच्च शिक्षा मंत्री बनने के बाद से दादा की लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। अंचल, शहर व आसपास के जिलों में कोई भी पार्टी का कार्यक्रम हो, प्राइवेट कार्यक्रम या शासकीय कार्यक्रम हो मुख्य अतिथि के तौर पर दादा को ही आमंत्रित किया जाता है और दादा भी खुशी-खुशी लोगों की बात रखते हैं और उनके आमंत्रण स्वीकार कर कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। शायद दादा की इस सादगी की वजह से ही लोगों में उनकी लोकप्रियता बढ़ी हो। इस बार की राजनीति में दादा का नया रूप शहरवासियों व भाजपा पार्टी के नेताओं को देखने को मिला है। जिसकी वजह से पार्टी के नेताओं में उनके कद को लेकर खलबली मची हुई है लेकिन दादा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता और उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

Share This News :