Homeअपना शहर ,slider news,
पूर्व विधायक को जेल भेजा

ग्वालियर। नगर निगम कार्यालय में धरना देने सहित जनसुनवाई में व्यवधान उत्पन्न करने के आरोप में कल निगमायुक्त अनय द्विवेदी के कहने पर बंद हुए पूर्व विधायक को जेएमएफसी ने आज सुनवाई के बाद कल तक के लिए जेल भेज दिया। उनकी जमानत याचिका पर अब कल सुनवाई होगी। 
गंदे पानी की समस्या लेकर निगम कार्यालय गए पूर्व विधायक प्रद्युम्र सिंह तोमर से कल मंगलवार को निगमायुक्त से बहस होने के बाद उन्हें उनके ११ साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रद्युम्र सिंह तोमर को आज छुटटी के बाद भी उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें कल तक के लिए जेल भेज दिया गया, अब उनकी जमानत पर कल कोर्ट में सुनवाई होगी। 
उल्लेखनीय है कि कल जनसुनवाई के दौरान पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर सिटी सेंटर स्थित नगर निगम कार्यालय पहुंचे, जहां गंदे पानी को लेकर पूर्व विधायक और नगर निगम आयुक्त के बीच निजी सम्पत्ति को लेकर बहस हुई। इसके बाद पूर्व विधायक तथा उनके 11 साथियों को पुलिस ने जबरदस्ती खींचकर कार्यालय से घसीटते हुये नीचे लाकर डीआरपी लाइन ले गये, जहां से विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने नगर निगम के नोडल ऑफिसर अतिबल सिंह यादव की शिकायत पर पूर्व विधायक और उनके साथियों के विरूद्ध आईपीसी की धारा 353, 186, 147, 149 और 341 के तहत मामला दर्ज कर लिया था और उसके बाद पुलिस ने कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया है। 

Share This News :