Homeअपना शहर ,slider news,
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी, पुतला भी जलाया

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी के तानाशाही पूर्ण रवैये के चलते जहां पूर्व विधायक प्रद्युम्र सिंह तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वहीं आज ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधायक के समर्थन में हजीरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए गिरफ्तारी दी। 
पूर्व विधायक की गिरफ्तारी के विरोध में आज जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देने की घोषणा की थी वहीं एनएसयूआई ने आज हजीरा चौराहे पर पुतला भी जलाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी देने के कार्यक्रम मेें संयोजक पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, महिला नेत्री रश्मिपवार शर्मा भी पहुंची। उन्होंने नगर निगम आयुक्त अनय द्विवेदी के तानाशाही पूर्ण रवैये की निंदा करते हुए उन्हें तत्काल हटाने की मांग शासन से की। इसके बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने सभा में उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें तत्काल मौके पर ही रिहा कर दिया गया। 
उधर जन सहयोग को लेकर पहुंचे पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर के साथ नगर निगम आयुक्त द्वारा की गई हिटलर शाही कार्यवाही के विरोध में आज दोपहर एनएसयूआई के विधान सभा अध्यक्ष अभिशेष तोमर के नेतृत्व में नगर निगम आयुक्त अनन्य द्विवेदी का हजीरा चौराहा पर पुतला दहन किया गया इसमें मुख्य रूप से दीपक गौड , रिंकू चौहान, सर्वेश भदौरिया, विधानसभा महासचिव विक्कू राजावत, मोनू राजावत, शाकिर खान, राजूपाल , विजेंद्र कमरिया, प्रमोद भवानी, आकाश पाठक अन्य एनएसयूआई  à¤µ यूथ कांग्रेस के सदस्य उपस्थित थे

Share This News :