Home > अपना शहर ,
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया केआरएच पहुँचे

ग्वालियर/ उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया गुरूवार को कमलाराजा अस्पताल के शिशु एवं बाल रोग वार्ड में पहुँचे और यहाँ भर्ती जती लाईन क्षेत्र के बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने जेएएच समूह के अधीक्षक डॉ. जेएस सिकरवार और बाल रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय गौड़ को इन बच्चों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। प्रसाद में मिले दूध को पीकर बीमार हुए इन बच्चों की सेहत अब ठीक है। चिकित्सकों के अनुसार एक-दो दिन में इन सभी बच्चों की अस्पताल से छुट्टी दे दी जायेगी।  
मालूम हो बिरलानगर क्षेत्र में स्थित जती की लाईन की बाल्मीकि बस्ती में माता मंदिर पर गत बुधवार को प्रसाद में मिला दूध पीने से इस क्षेत्र के लगभग एक दर्जन बच्चे बीमार हो गए थे। इन सभी को इलाज के लिये कमलाराजा अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है। 
उच्च शिक्षा मंत्री पवैया ने अस्पताल में भर्ती जती की लाईन के बच्चों के परिजनों से भी बात की। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार दुर्भावनावश प्रसाद में ऐसा दूध नहीं दिया गया था कि बच्चे बीमार हो जाएँ। अनजाने में कोई विषाक्त चीज आ जाने से यह घटना हुई है। परिजनों ने यह भी बताया कि अस्पताल में बेहतर इलाज चल रहा है। श्री पवैया ने इस दौरान जेएएच अधीक्षक को अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को और सुदढ़ करने तथा विभिन्न वार्डों में खराब पंखों, कूलर व एसी इत्यादि को जल्द से जल्द दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। 
 à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ ने बच्चों के बेहतर पोषण के लिये दी आर्थिक सहायता 
उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने दूध का प्रसाद पीने से बीमार हुए पाँच छोटे बच्चों के बेहतर पोषण के लिये अपने स्वेच्छानुदान से आर्थिक सहायता देने की घोषणा भी इस मौके पर की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे के परिजन को ११ – ११ हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी। 

Share This News :