Home > अपना शहर ,
परिवहन विभाग ने पूरा किया 2200 करोड़ का टारगेट

ग्वालियर। मध्यप्रदेश परिवहन विभाग ने इस पूरे होते वित्तीय वर्ष में 22 सौ करोड़ रुपए की अपनी राजस्व वसूली पूरी कर ली है। विभाग की यह वसूली अप्रैल 2016 से मार्च 2017 तक की समाप्ति के लिये निर्धारित थी।
ऐसा अनुमान है कि परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र श्रीवास्तव, अपर आयुक्त परिवहन वी.के. सूर्यवंशी, आर.के. जैन के संयुक्त प्रयासों से यह टारगेट पूरा हो सका है। अब 31 मार्च को भी परिवहन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इसे और बढ़ाने के लिये प्रयासरत रहेंगे।

Share This News :