Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री तोमर आज करेंगे पासपोर्ट सेवा केन्द्र का शुभारंभ

ग्वालियर। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के तत्वावधान में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केन्द्र ग्वालियर का शुभारंभ केन्द्रीय पंचायतीराज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को प्रात: 9:30 बजे मुख्य डाकघर महाराज बाड़ा पर करेंगे। 
उदघाटन समारोह में प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री माया सिंह, उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन एवं जन शिकायत मंत्री जयभान सिंह पवैया, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, मुरैना सांसद अनूप मिश्रा, भिण्ड सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद, विधायक नारायण सिंह कुशवाह, विधायक भारत सिंह कुशवाह, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन तथा सचिव विदेश मंत्रालय भारत सरकार ज्ञानेश्वर मुले विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी मनोज कुमार राय ने बताया कि ग्वालियर में पासपोर्ट केन्द्र प्रारंभ करने की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

Share This News :